Translate


Home » जैसलमेर » संम्भागीय आयुक्त ने ली जिलाधिकारियों की बैठक

संम्भागीय आयुक्त ने ली जिलाधिकारियों की बैठक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
93 Views
जिले में भीषण गर्मी में पेयजल एवं विद्यत आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के दिए निर्देश लोगों को समय पर मिले पीने का पानी, हीटजनित बीमारियों के उपचार के रहे पुख्ता प्रबंध
मधुहीर राजस्थान

संम्भागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पेयजल एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे जिले में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रुप से बनाए रखते हुए लोगों को समय पर पीने का पानी उपलब्ध करायें एवं विद्युत आपूर्ति निर्बाध रहे इस पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने पेयजल एवं विद्युत विभाग के अभियंताओं को इस मौसम में विशेष कार्य करने एवं फील्ड में अधिक से अधिक भ्रमण कर समय पर जलापूर्ति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया एवं कहा कि जहां कहीं से भी पानी एवं बिजली की समस्या के संबंध में सूचना मिले वहां तत्काल टीम भेज कर आपूर्ति व्यवस्थाए सुचारु कर दें ताकि लोगों को पानी एवं बिजली की समस्या नहीं झेलनी पड़े।संम्भागीय आयुक्त मेहरा ने बुधवार को जिला कलेक्ट्री सभागार जैसलमेर में पानी, बिजली, चिकित्सा जल जीवन मिशन एवं हीट वेव के सम्बन्ध में आयोजित जिला अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर प्रताप सिंह जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद भागीरथ विश्नोई युआईटी सचिव जितेन्द्रसिंह नरुका के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। टैंकरों से पेयजल परिवहन की प्रभावी मॉनेटरिंग हो संम्भागीय आयुक्त ने पेयजल विभाग की समीक्षा करते हुए जलदाय विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे इस भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की प्रभावी मॉनेटरिंग करें एवं समय पर लोगों को पीने का पानी उपलब्ध करायें। उन्होंने टैंकरों से हो रही पेयजल आपूर्ति की प्रभावी मॉनेटरिंग करने के निर्देश दिए एवं कहा कि लोगों को निःशुल्क पेयजल परिवहन का पूरा लाभ मिलें। उन्होंने टैंकरों से हो रहे पेयजल परिवहन के भुगतान की व्यवस्था पूर्ण पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने समर कन्टीजेन्सी प्लान की भी विस्तार से समीक्षा की एवं निर्देश दिये कि प्लान के अनुरुप समय पर कार्यवाही सम्पादित हो।
घर-घर नल कनेक्शन कार्य में लायें गति भौतिक सत्यापन कराए उन्होंने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए जलदाय विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे घर-घर नल कनेक्शन के कार्य को समयबद्व करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि जिन कस्बों में घर-घर नल कनेक्शन हो गये हैं उनका भौतिक सत्यापन करावें एवं देखें कि उन नलों में पानी की सप्लाई सही हो रही है या नहीं। सुचारु हो विद्युत आपूर्ति उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंता को निर्देश दिए कि वे गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की प्रभावी मॉनेटरिंग करें एवं यह सुनिश्चित करें कि लोगों को बिजली की आपूर्ति का पूरा लाभ मिलें। उन्होंने पेयजल विभाग के 26 नलकूपों को शीघ्र की विद्युत कनेक्शन से जोड़ने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
गर्मी जनित एवं मलेरिया रोग के उपचार के रहे पुख्ता प्रबन्ध संम्भागीय आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि वे लू-तापघात एवं मलेरिया रोग के उपचार की सभी चिकित्सा संस्थानों पर समुचित व्यव्स्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हीट वेव के संबंध में बरतने वाली सावधानियॉ एवं बचाव के सम्बन्ध में पेम्पलेट प्रकाशित कर प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल श्री जवाहिर चिकित्सालय में गर्मी में मरीजों को राहत देने के लिये पर्याप्त मात्रा में वार्डो में कूलर की व्यवस्था कराने एवं पीने के पानी के लिये ठण्डे वाटर कूलर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये ताकि मरीजों व उनके साथ आने वाले परिजनों को गर्मी से राहत मिलें। हीट वेव के बचाव के लिए छाया-पानी की रखें उचित व्यवस्था उन्होंने हीट वेव को देखते हुए नगरीय निकाय क्षेत्रों में बस स्टैण्ड के साथ ही
अन्य सार्वजनिक स्थलों पर छाया व पानी की उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अधिक से अधिक पीने के पानी के लिए प्याऊ की व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया ताकि लोगों को हीट वेव से बचाया जा सकें। पशुओं में फैले कर्रा रोग के उपचार के हो पुख्ता प्रबंध उन्होंने पशुओं में फैल रही कर्रा रोग के संबंध में पशुओं के उपचार की पुख्ता प्रबंध कराने के निर्देश दिये। साथ ही पशुओं को इस रोग से कैसे बचाया जा सकें उसके संबंध में पेम्पलेट जारी कर पशुपालकों को वितरित कराने के निर्देश दिये ताकि वे पशुओं को इस रोग से बचा सकें। उन्होंने नहर विभाग के अधिकारियों को नहरो से समय पर मिट्टी निकालने की कार्यवाही कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरपरिषद के अधिकारी को निर्देश दिए कि वे बरसात से सभी नालों की सफाई समय रहते करवाना सुनिश्चित करलें। पानी-बिजली आपूर्ति की प्रभावी की जा रही है मॉनेटरिंग जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में इस भीषण गर्मी में लोगों को समय पर पानी एवं बिजली मिलें इसके लिए प्रभावी मॉनेटरिंग की जा रही है। वहीं आवश्यकतानुसार टैंकरों से पेयजल परिवहन कर लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन में घर-घर नल कनेक्शन के कार्य में गति लाने के पूरे प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी, बिजली एवं चिकित्सा के क्षेत्र में संम्भागीय आयुक्त ने जो दिशा-निर्देश प्रदान किए है उसकी पालना सुनिश्चित करें एवं वर्तमान समय में पानी एवं बिजली आपूर्ति पर विशेष फोकस रखें ताकि लोगों को पानी-बिजली की समस्या
नहीं झेलनी पड़ें। कानून व्यवस्था पर डाला प्रकाश जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने जिले की कानून व्यवस्था पर प्रकाश डाला एवं बताया कि राज कार्य में
बाधा डालने वालों के विरुद्व सख्त कार्यवाही की जा रही है। वहीं अवैध पेयजल व विद्युत कनेक्शन को काटने के संबंध में भी पुलिस द्वारा पूरा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था सुचारु बनी हुई है। बैठक में पानी बिजली एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने जिले में की जा रही पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में प्रकाश डाला एवं वहीं अन्य अधिकारियों ने भी विभागीय गतिविधियों एवं अर्जित किये गये लक्ष्यों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले