Translate


Home » जैसलमेर » एक छोटे से गांव की बालिका ने किया जिला टॉप

एक छोटे से गांव की बालिका ने किया जिला टॉप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
204 Views

मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर। पोकरण ग्राम पंचायत झाबरा के राजस्व गांव सांकड़िया की बालिका कल्पना राजपुरोहित पुत्री बसंत सिंह राजपुरोहित ने कला वर्ग में 96.40% अंक हासिल कर बालिकाओं में जिला टॉप किया है । इस दौरान उसके अच्छे परिणाम को लेकर बसंत सिंह व उनके समस्त परिवार के सदस्यों ने विद्यालय व शिक्षकों को इसका श्रेय दिया कल्पना करणी विद्या मंदिर पोकरण में अध्ययन करती है। घर पहुंचने पर कल्पना राजपुरोहित के परिवार के सदस्यों ने फूल मालाओं एवम बैंड बाजो के साथ स्वागत किया। टॉपर ने बताया कि मैं मेरा ये परिणाम गुरुजनों की मेहनत अभिभावकों के आशीर्वाद एवम साथियों की लग्न और अनुशासन को समर्पित करती हूं। अंत में बताते हुए कहा कि जो भी होगा भविष्य के गर्भ में है लेकिन इनसे बेहतर होगा। सामाजिक कार्यकर्ता किशनसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस परिणाम को देख कर पूरे गांव में खुशी की लहर है और हमें पूरे परिवार को कल्पना पर गर्व है। इस दौरान परिवार के सदस्य नखतसिंह घेवरसिंह डूंगरसिंह खेतसिंह जुगतसिंह खेतसिंह ओमसिंह श्रवणसिंह अध्यापक जसवंतसिंह विक्रमसिंह महेश कुमार अरविंदसिंह व रावलसिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले