142 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। अवैध रूप से गांजा और शराब बेच रहे तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बेचने को रखा गांजा और शराब जब्त की। महामंदिर थानाधिकारी शिवलाल ने सांसी बस्ती भदवासिया क्षेत्र में रहने वाली शेरकी पत्नी हरीश सांसी को गिरफ्तार कर बेचने को रखा 200 ग्राम गांजा जब्त किया। वहीं चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के एसआई फगलूराम ने नहर चौराहे के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे रमेश पुत्र ताजाराम मेघवाल को गिरफ्तार कर बेचने को रखे देशी और अंग्रेजी शराब के 42 पव्वे जब्त किए। देवनगर थाने के हैकांस्टेबल निम्बसिंह ने नट बस्ती मसूरिया क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहे राजू पुत्र कन्हैयालाल नट को गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की।


