Home » जोधपुर » पत्नी से झगड़े के बाद आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की मौत

पत्नी से झगड़े के बाद आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
93 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। नशे में आत्मदाह का प्रयास करने वाले एक श्रमिक की महात्मा गांधी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संंबंध में राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने पत्नी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि गत 14 मई की रात को नसीराबाद हाल श्रीराम पत्थर खदान निवासी बाबूलाल ने शराब के नशे में खुद को आग लगा ली थी। बाबूलाल का उसकी पत्नी हीरादेवी के साथ विवाद हुआ था, जिससे नाराज होकर बाबूलाल ने खुद को आग लगा दी। उसे महात्मा गांधी हॉस्पिटल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है। इधर उसकी पत्नी ने इस बारे में मर्ग दर्ज करवाया है। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER