मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। सूरसागर के रहने वाले समाजसेवी बस्तीराम सोनगरा की देहदान बुधवार को डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में की गई। उनका एक दिन पहले अचानक निधन हो गया था। सूरसागर में राजबाग ए-111 निवासी बस्तीराम सोनगरा ने करीब तेरह साल पहले देहदान का संकल्प लिया था। उन्होंने कई लोगों को देहदान के लिए भी प्रेरित किया था। उनका मंगलवार शाम को निधन हो गया। बुधवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान से रवाना होकर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंची जहां परिजनों ने कॉलेज में यह देह समर्पित की। सोनकारा के परिजनों ने बताया कि 13 साल पहले उन्होंने देहदान का संकल्प पत्र भरा था। उनकी अंतिम इच्छानुसार मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स की पढ़ाई के लिए देहदान किया गया। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुषमा कटारिया ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में अब तक 218 देहदान हो चुकी है। इस वर्ष 16 देहदान हो चुकी है और इस माह में यह दूसरी देहदान है।



