106 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। ओल्ड कैंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर के ब्रह्मलीन श्रीमहंत शिवचेतन गिरी महाराज का नौवां बरसी महोत्सव गादीपति महंत श्रीधरगिरी महाराज के सानिध्य में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। यहां चल रहे अखंड खड़ी सप्ताह के दौरान गायक, साधक और महिला मंडल अनवरत खड़े-खड़े संकीर्तन कर रहे हैं। इस दौरान अरुण गुर्जर, सुगना वैष्णव, ललिता शर्मा, भगवती प्रजापत, किरण गुर्जर, कमला सोलंकी, गायत्री सोनी, छाया इंदुरकर, इंद्रा पुनवानी, लीला परिहार आदि ने भजनों की प्रस्तुति दी। मंदिर समिति सदस्य शशिकांत तिवाड़ी ने बताया कि 23 मई को सुबह 6 बजे समाधि पूजन, 8 बजे खड़ी सप्ताह की पूर्णारती, 8.30 बजे शोभायात्रा और दोपहर 12.30 बजे से महाप्रसादी का आयोजन होगा।



