Translate


Home » जोधपुर » नर्सेज एसोसिएशन ने मावली विधायक का जताया आभार

नर्सेज एसोसिएशन ने मावली विधायक का जताया आभार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
203 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी द्वारा नर्सिंग निदेशालय के स्थापना और कोविड प्रोत्साहन राशि की मांग विधानसभा में रखने पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर शहर ने आभार जताया। राजस्थान विधानसभा में विधायक धर्मनारायण जोशी द्वारा नर्सिंग निदेशालय की स्थापना, कोविड प्रोत्साहन राशि की मांग उठाने और तारांकित सवाल पूछने पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर शहर अध्यक्ष जगदीश जाट ने धन्यवाद व्यक्त किया। इसके साथ ही नर्सिंग निदेशालय स्थापना जरूरी होने के साथ डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज और अधीन चिकित्सालय में आज तक कोविड प्रोत्साहन राशि 2500 रुपए तथा कोविड हार्ड ड्यूटी अलाउंस वार्ड का प्रति दिवस 100 रुपए व आईसीयू का 200 रुपए नहीं मिलने को लेकर भी पत्र में जिक्र किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले