Translate


Home » जोधपुर » वित्त वर्ष 2024 में बजाज आलियांज लाइफ के विकास में तेजी

वित्त वर्ष 2024 में बजाज आलियांज लाइफ के विकास में तेजी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
88 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। वित्त वर्ष 2024 के व्यावसायिक आँकड़ों के अनुसार, भारत की प्रमुख लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने बेहतर प्रदर्शन और रणनीतिक विस्तार जारी रखा हुआ है। वित्त वर्ष 2024 के लिए इंडिविजुअल रेटेड न्यू बिज़नेस (आईआरएनबी) में 21 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि कंपनी की सुदृढ़ता और बाजार परिवर्तनों के प्रति इसकी अनुकूलन क्षमता को दर्शाता है, जो निजी उद्योग की औसत वृद्धि दर से लगभग दोगुना अधिक है। वित्त वर्ष 2024 में पहली बार नई बिज़नेस वैल्यू 1,061 करोड़ रुपए के आँकड़े को पार कर चुकी है, जो कि पहले 1,000 करोड़ रुपए थी। वित्त वर्ष 2024 में, पॉलिसियों की खुदरा संख्या (एनओपी) में 22 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई। इस दौरान, 7.46 लाख पॉलिसियाँ जारी की गईं, जबकि वित्त वर्ष 2023 में 6.13 पॉलिसीज़ जारी की गई थीं।

यह बढ़ोतरी बढ़ते ग्राहक आधार का संकेत देती है। कंपनी ने अपनी अब तक का उच्चतम एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) दर्ज किया है, जो 31 मार्च, 2024 तक 1,09,829 करोड़ रुपए है। यह बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस की मजबूत वित्तीय स्थिति और संपत्ति के कुशलतापूर्वक प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके अतिरिक्त, वित्त वर्ष 2024 में 32 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि के साथ रिन्युअल प्रीमियम 11,549 करोड़ रुपए हो गया, जो कि वित्त वर्ष 2023 में 8,724 करोड़ रुपए था। 99.23 प्रतिशत के प्रभावशाली खुदरा दावा निपटान अनुपात के माध्यम से, कंपनी ने कुशल और विश्वसनीय दावा निपटान सेवाओं के प्रति भी अपनी अटूट प्रतिबद्धता दर्शाई है।

यह अपने अंतिम वादे की दिशा में कंपनी की महत्वपूर्ण प्रगति का प्रतीक है। बजाज आलियांज लाइफ ने लगातार 23वें वर्ष बोनस की घोषणा भी की है। इस वर्ष 11.66 लाख से अधिक पॉलिसीधारकों ने कंपनी के प्रोडक्ट्स पर भरोसा जताया है। वित्त वर्ष 2024 में 1,383 करोड़ रुपए का यह कंपनी का अब तक का सबसे अधिक बोनस था। कंपनी के इस विस्तार पर टिप्पणी करते हुए, तरुण चुघ, एमडी और सीईओ, बजाज आलियांज लाइफ, ने कहा, “हम ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए सेवाएँ प्रदान करने, नवाचार अपनाने और उत्कृष्ट परिचालन के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी दृष्टिकोण ने भारत के प्रमुख लाइफ इंश्योरेंस प्रोवाइडर्स में से एक के रूप में बजाज आलियांज लाइफ को पहचान दिलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले