Translate


Home » जोधपुर » आऊ में कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आऊ में कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
107 Views

मधुहीर राजस्थान

फलोदी, (पारस लूंकड़)। जिला कलक्टर एच.एल अटल ने बुधवार को पंचायत समिति कार्यालय आऊ में रात्रि चौपाल लगाईं । इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने पानी, बिजली, रास्ते के प्रकरण, सड़क निर्माण, अतिक्रमण, नशीले पदार्थो की बिक्री संबंधित प्रकरण प्राप्त हुए। क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री संबंधी समस्याओं से ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को अवगत कराया। जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला कलक्टर ने थाना अधिकारी को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पेशल टीम का गठन करते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए । सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर जिला कलक्टर ने तहसीलदार आऊ को प्रति सप्ताह कार्रवाई करते हुए मामलों को दर्ज करने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। पेयजल संबंधी शिकायतों पर अधीक्षण अभियंता को निरीक्षण करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा शिकायत कि गई की 4 ट्यूबवेल में से केवल एक ही संचालित हैं। जिस पर जिला कलक्टर ने अधीक्षण अभियंता को तीन दिन में ख़राब ट्यूबवेलों में सुधार कर ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मेघवालों, सुथारो की बस्ती में पानी की समस्या संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर उन्होंने तहसीलदार व अधिशाषी अभियंता को निरक्षण करते हुए पेयजल व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। पोल संबंधी समस्या से जिला कलक्टर को अवगत कराया। उन्होंने ख़राब विद्युत खंभों को सही करने के लिए अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय जन प्रतिनिधि, ग्रामीण व अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले