Translate


Home » जोधपुर » कलक्टर ने पलीना साथरी में जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

कलक्टर ने पलीना साथरी में जल जीवन मिशन के कार्यों का किया निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
94 Views

मधुहीर राजस्थान
फलोदी (पारस लूंकड़)। जिला कलक्टर एच.एल अटल ने पलीना साथरी में जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पलीना में बन रहे 200 किलो लीटर 20 मीटर स्टेचिंग उच्च जलाशय के कार्यों को देखा। जलाशय के निर्माण व पाइपलाइन संबंधी कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्य पूर्ण करने की समयावधि तथा निर्माण कार्य में प्रयोग लिए जा रहे लोहे , सीमेंट आदि के संबंध में जानकारी ली। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता मनिंद्रसिंह चौधरी ने बताया कि आगामी 5 महीने में जलाशय निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि उच्च जलाशय के निर्माण से चार गांव पलीना, रघुराथपुरा, पलीना साथरी व भायानगर को जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ जल प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि परियोजना खंड फलोदी मे आऊ-मोरिया-चांपासर प्रोजेक्ट के तहत कुल 42 उच्च जलाशय बनाए जाने प्रस्तावित हैं। जिससे 87 गांवों में पानी प्राप्त होगा। जिला कलक्टर ने निर्माण स्थल पर उपस्थित मजदूरों से बात करते हुए तेज गर्मी में बचाव रखने तथा ठंडे पेय नींबू पानी, नारियल पानी आदि का उपयोग करने की बात कहीं। उन्होंने ठेकेदार को दोपहर की तेज गर्मी में मजदूरों से काम नहीं कराने तथा छाया की उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले