Translate


Home » देश » केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 7 लोगों की बची जान

केदारनाथ में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 7 लोगों की बची जान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
223 Views
मधुहीर राजस्थान

नई दिल्ली। केदारनाथ धाम में शुक्रवार सुबह हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसमें सवार पायलट और 6 यात्री सुरक्षित हैं। ये यात्री सिरसी हेलिपैड से केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे तभी हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई। हेलिपैड पर उतरने से पहले यह हवा में लहराने लगा। इसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। डीजीसीए ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर जाकर यात्रियों की मदद की और उन्हें मंदिर तक पहुंचाया गया।

नौ लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके

10 मई से शुरू हुई चार धाम यात्रा में अब तक कुल 9 लाख 61 हजार 302 श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं। जिसमें 4 लाख 24 हजार 242 श्रद्धालु केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचे। एक लाख 96 हजार 937 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।
चार धाम यात्रा के लिए अब तक कुल 31 लाख 18 हजार 926 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 30 जून तक चारों धाम में दर्शन के लिए सभी स्लॉट फुल हैं। यमुनोत्री के लिए 4 लाख 86 हजार 285, गंगोत्री के लिए 5 लाख 54 हजार 656, केदारनाथ के लिए 10 लाख 37 हजार 700 और बद्रीनाथ के लिए 9 लाख 55 हजार 858 और हेमकुण्ड साहिब के लिए 84 हजार 427 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद

यात्रियों की अधिक संख्या के चलते CM मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 31 मई तक बंद कर दिए गए हैं। इस कारण बिना रजिस्ट्रेशन कराए यात्रा करने पहुंचे यात्री अब परेशान हैं। हरिद्वार में गुरुवार को करीब 300 से अधिक तीर्थ यात्री सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। वे यात्रा करने देने का अनुमित मांग रहे थे। उनका कहना है कि वह बिना चारधाम यात्रा किए बिना वापस नहीं जाएंगे। हालांकि, भीड़ को देखते हुए प्रशासन की सख्ती जारी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुरू की चारधाम यात्रा की मॉनिटरिंग

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की मॉनिटरिंग अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी शुरू कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को चार धाम यात्रा में व्यवस्थाओं की हर रोज की रिपोर्ट देने को कहा है। दरअसल यात्रा के शुरुआत से ही चारों धामों में भीड़ प्रबंधन सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले