Home » पाली » जाटों की डोरण सादड़ी में 45 वर्षीय व्यक्ति ने कुएं में कूदकर कि आत्महत्या

जाटों की डोरण सादड़ी में 45 वर्षीय व्यक्ति ने कुएं में कूदकर कि आत्महत्या 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
172 Views
मधुहीर राजस्थान
देसुरी। जाटों की डोरण सादड़ी में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। सुचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। ईगल रेस्क्यू टीम के जितेंद्रसिंह ने शव को बाहर निकाला। सादड़ी पुलिस हैड कॉन्स्टेबल लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जाटो की डोरण बेरा नागोवाला निवासी चंपालाल (45) पुत्र वक्ताराम जाट ने अपने बेरे के पास में एक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना पर ईगल रेस्क्यू टीम के जितेंद्र सिंह,अनिल जाजोत, मनोज दमामी, विशाल परमार ने कुएं से शव को बाहर निकाल सादड़ी सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक के भाई मोहनलाल जाट की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी। रिपोर्ट में बताया कि मृतक चंपालाल कुछ समय से मानसिक अस्वस्थ चल रहा था। जिसका इलाज भी जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER