Translate


Home » जोधपुर » आगामी मानसून सीजन की तैयारी में जुटा नगर निगम दक्षिण

आगामी मानसून सीजन की तैयारी में जुटा नगर निगम दक्षिण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
172 Views
-सभी ड्रेनेज नालों की सफाई कार्य का तकनीक अधिकारी ने किया निरीक्षण 
-15 जून से पहले सफाई कार्य पूरा करने के दिए गए निर्देश 
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। आगामी मानसून सीजन के मध्य नजर नगर निगम दक्षिण ने सभी बरसाती नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है और अधिकांश नलों में आधे से अधिक सफाई का कार्य पूरा हो चुका है। आयुक्त दक्षिण ने आगामी 15 जून तक सभी बरसाती नालों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयुक्त दक्षिण टी शुभ मंगला ने बताया कि मानसून से पहले सभी बरसाती नालों की सफाई का कार्य शुरू किया गया है।  रविवार को सभी तकनीकी अधिकारियों को इन बरसाती नालों की सफाई कार्य का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे। सभी तकनीक अधिकारियों ने रविवार को अपने अपने जीने के।बरसाती नालों की सफाई कार्य का अवलोकन कर निर्धारित फॉर्मेट में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है। आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान समस्त सफाई निरीक्षक को 15 जून तक इन बरसाती नालों की सफाई कार्य को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जहां कहीं अतिरिक्त संसाधन लगाने की आवश्यकता है, वहां अतिरिक्त संसाधन की व्यवस्था की जा रही है,  वहीं जहां मशीन से नालों की सफाई नहीं हो सकती है वहां मैन्युअल रूप से नालों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। आयुक्त ने बताया कि हमारा प्रयास होगा कि मानसून के दौरान सभी बरसाती नाले अपने सुगम प्रवाह में प्रवाहित हो , ताकि जल भराव की समस्या नहीं हो। आयुक्त दक्षिण टी शुभ मंगला ने बताया कि यह सभी तकनीकी अधिकारी लगातार सफाई कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले