Translate


Home » जोधपुर » ‘उड़ान सपनों की’ समर कैम्प का शुभारंभ

‘उड़ान सपनों की’ समर कैम्प का शुभारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
227 Views

इस कैम्प में 200 से अधिक सरकारी स्कूल और जरूरतमंद बालिकाओं ने भाग लिया

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर।  इम्पावरिंग डॉटर्स ग्रुप सोसाइटी जोधपुर द्वारा इस वर्ष भी 8 साल से लेकर 17 साल तक की जरूरतमंद बालिकाओं के लिए श्री महालक्ष्मी शिक्षण संस्थान, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में ‘उड़ान सपनों की’ समर कैम्प का भव्य शुभारंभ मंगल सिंह, नीता टपारिया, चारू चतुर्वेदी, संदीप सेन, प्रतिभा भंडारी ने रिबन काटकर किया गया।
संस्था की अध्यक्ष यशोदा राजपुरोहित ने बताया कि यह कैम्प पूर्ण रूप से निःशुल्क है। यह शिविर लक्ष्मी देवी मूंदड़ा पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर में चल रहा है। यह कैंप सरकारी स्कूल और जरूरतमंद बालिकाओं के लिए है, जिसमें 200 से ज़्यादा बालिकाओं ने भाग लिया। यह कैम्प 9 जून तक चलेगा। गर्मी को देखते हुए कैंप में आने वाली सभी बालिकाओं के अल्पाहार की भी व्यवस्था रोज़ रहेगी।
संस्था के सचिव मोहित गुप्ता ने बताया कि इस कैम्प में बालिकाओं को योग, राजस्थानी नृत्य, कथक, मार्शल आर्ट्स, शारीरिक शिक्षा, गायन, चित्रकला, आर्ट न क्राफ्ट, ब्यूटी केयर, सेल्फ डिफेंस, कैलीग्राफ़ी, बॉलीवुड डांस, स्पोर्ट्स डे, पीडी, करियर काउंसलिंग इत्यादि गतिविधियों का प्रशिक्षण मंगल सिंह, प्रतिभा भंडारी, राजीव जोशी, पूजा जांगिड़, तिलोक कच्छवाह, अभिषेक गौड़, मनीषा परिहार, ख़ुशबू पुरोहित, मनीष भाटी, नेहल कल्ला, ध्रुवी जोशी, हर्षिता छंगाणी, साक्षी पुरोहित, सूरज पँवार द्वारा दिया जायेगा।
संस्था के उपाध्यक्ष ने बताया कि इम्पावरिंग डॉटर्स ग्रुप सोसाइटी पिछले गत 3 वर्षों से इस निःशुल्क कैम्प का आयोजन करती आ रही है। पहले दिन शुभारंभ के साथ एंकर संदीप सेन द्वारा व्यक्तित्व विकास का सेशन लिया गया। इम्पावरिंग डॉटर्स ग्रुप सोसाइटी द्वारा आयोजित इस समर कैम्प में सदस्यों की मुख्य भागीदारी रहती है, जिसमें सौरभ जैन, जतिन ताराचंदानी, अर्पित जैन, धीरेंद्र सांखला, पीयूष माथुर, भूमिका माथुर, अर्शी नाज़, जय राजपुरोहित, जय औदीच्य, दीपक असेरी, रिया गहलोत, प्रद्युमन परिहार, सुरेश रावल, प्रत्युष, सुरेश गहलोत, कार्तिक, पलक मुथा, सिद्धार्थ छुगानी, आरूष माथुर, अनिका नूरानी, रानो, महक ताराचंदानी, निष्ठा, सोनल, टाइनी, धीरज, विशाल, कपिल शर्मा, श्वेता, पूजा चौहान इत्यादि सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। संस्था का उद्देश्य आरंभ से ही ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटी को सशक्त बनाओ’ रहा है, इसलिए संस्था इस कैम्प का आयोजन हर वर्ष करती आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले