131 Views
मधुहीर राजस्थान
भाद्राजून। ग्राम पंचायत नोरवा के मनरेगा कार्य स्थलों का सरपंच वागाराम परमार ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।सरपंच ने मनरेगा कार्य स्थल पर निर्धारित कार्य, पेयजल, चिकित्सा व्यवस्था इत्यादि की जांच कर भीषण गर्मी के दौरान छाया पानी व समय पर चिकित्सा व्यवस्था हेतु मेट को आवश्यक निर्देश दिए।
सरपंच वागाराम परमार ने बताया कि मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया गया। साथ ही कुछ दिन पहले अत्यधिक गर्मी के दौरान मनरेगा श्रमिक अमरु देवी की गर्मी के कारण मृत्यु हो गई थी। अमरु देवी की आत्मा को शांति हेतु मनरेगा श्रमिकों के साथ दो मिनट का मोन रखा गया। वही सभी श्रमिकों को निबू पानी पिलाने के साथ लू से बचाव के उपाय भी बताए गए।
