मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। श्री माधव सेवा समिति द्वारा केके कॉलोनी में चलाए जा रहे माधव केशव संस्कार केंद्र का वार्षिकोत्सव पहल फाउंडेशन के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों ने सांस्कृतिक गीतों पर पारंपरिक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संस्कार केंद्र के माधव एवं केशव छात्रों ने भजन, श्लोक, कविताएं, गीत, एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन उत्कृष्ट छात्रों के सम्मान के साथ किया गया। कार्यक्रम में बाली सिंह द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों को गर्मी में देशी पेय शिकंजी, लस्सी, इमली पानी इत्यादि का इस्तेमाल करने एवं केमिकल युक्त पेय पदार्थ का बहिष्कार करने का भी सन्देश दिया। कार्यक्रम में बाली सिंह, सुनीता, कमलेश परिहार, मनोज विधानी एवं अन्य सदस्यों ने शिरकत की।


