मधुहीर राजस्थान
भाद्राजून (जालोर)। जिला रावणा राजपूत महासभा, युवा महासभा व अखिल भारतीय रावणा राजपूत सेवा संस्थान सुंधा पर्वत द्वारा रावणा राजपूत धर्मशाला सुंधा पर्वत का 14वा वार्षिकोत्स्व व प्रतिभावान सम्मान समारोह 2024 सुंधा पर्वत पर धूमधाम से मनाया गया। सुंधा माता धर्मशाला अध्यक्ष जसराज सिंह मेडा ने बताया कि कार्यक्रम मे दिनांक 25 मई की रात्रि कालीन भजन संध्या मे राष्ट्रवादी भजन कलाकार छोटू सिंह रावणा व सह कलाकारो ने अपने भजनो की प्रस्तुति दी।
वही दिनांक 26 मई को सुबह प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमे अतिथि के तौर पर महामंडलेश्वर संतोष भारती महाराज भाद्राजून, संत सुंदर गिरी महाराज, संत ललित गिरी महाराज, संत जनकपुरी महाराज, रणजीत सिंह सोढाला, पूर्व विधायक मनीषा पवार, मनजीत सिंह सांवराद, मूलसिंह पाली, करणसिंह सिरोही, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, दीपक सिंह जोधपुर, नीता कँवर, उषा कँवर, भगवती कँवर, ट्रस्ट व्यवस्थापक जितेंद्र सिंह राजपूत, पंडित दिनेश दवे, दलपत सिंह आर्य, राजू सिंह खींची उपस्थित रहे।
युवा महासभा जिला अध्यक्ष एडवोकेट श्रवणसिंह सिसोदिया ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा जिला अध्यक्ष राजू सिंह राजपुरा ने की और सरस्वती दीप प्रज्जवलन के बाद जालौर-सांचोर ज़िलें की वर्ष 2022 और 2023 की प्रतिभाओ का सम्मान किया गया। जिसमे आठवीं, दसवीं, बारहवी, स्नातक, स्नात्तकोत्तर, राजकीय सेवा, नीट, आईआईटी, खेल इत्यादि श्रेणीयों की प्रतिभाओ को मोमेंटो, प्रमाण पत्र, मैडल इत्यादि देकर सम्मानित किया गया। पूर्व युवा महासभा जिला अध्यक्ष भंवर सिंह राजपुरा ने सभी का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन संतोष सिंह धांधल व नटवर सिंह बड़गाव ने किया। आगामी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के भामाशाह की घोषणा भी की गई।
कार्यक्रम मे गिरधारी सिंह राजपुरा, तखत सिंह राजीकावास, राजू सिंह बड़गाव, वीरेंद्र सिंह पंवार, शिव सिंह बड़गाव, दलपत सिंह चौहान, मानवेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र सिंह नाथावत, राजेंद्र सिंह सियाणा, हिम्मत सिंह बड़गाव, विजय सिंह सिसोदिया, बिशन सिंह सोलंकी, महावीर सिंह बारड़, बाग सिंह मुंथला, राम सिंह पुनासा, नेहपाल सिंह सांखला कोमता, हीर सिंह साविधर, मंगल सिंह साविधर, किशोर सिंह अर्बुदा ज्वेलर्स, रमेश सिंह साविधर, भूर सिंह चैनपुरा, ओटसिंह शिवगढ़, शैलेंद्र सिंह राजपुरा, जालम सिंह मुंथला काबा, राजेंद्र सिंह सिलासन, विष्णु सिंह राजीकावास, भेरू सिंह राजपुरा, अशोक सिंह तवाव, उत्तम सिंह राठौड़ जसवंतपूरा, जोगेंद्र सिंह आहोर, भंवर सिंह जालौर, महेंद्र सिंह सायला, विक्रम सिंह चैनपुरा, शैतान सिंह भीनमाल, नारायण सिंह भीनमाल, धनपाल सिंह जीतपुरा, करण सिंह पादर, प्रवीण सिंह मेडा, शम्भू सिंह माल वाड़ा, कालू सिंह मालवाड़ा, उदय सिंह बिजरोल, मसर सिंह डांगरा, शंकर सिंह करावड़ी, मालम सिंह डावल सहित हजारों की संख्या मे समाज बंधुओ ने भाग लिया।
