103 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला व अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश डॉ. मनिषा चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को राजस्थान पीड़ित मुआवजा सहायता समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला एवं सैशन न्यायाधीश डॉ. चौधरी ने जोधपुर जिला ग्रामीण के पुलिस थानों में वर्ष 2019 से अब तक बाल पीड़ितों से संबंधित दर्ज होने वाली प्रत्येक एफ.आई.आर में पीड़ित बालकों के पुनर्वास एवं बेहतर भविष्य के लिए क्षतिपूर्ति प्रतिकर राशि प्रदान करने हेतु पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत उनके आवेदन तैयार करने एवं त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर कमेटी नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-द्वितीय श्रीमती श्वेता कोचर, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण एवं सदस्य श्री भोपालसिंह, बाल कल्याण समिति, अध्यक्ष श्री विक्रम चेतन सरगरा उपस्थित रहे।


