Translate


Home » जोधपुर » सरकारी कर्मचारी को ट्रक चालक ने लिया चपेट में , मौत

सरकारी कर्मचारी को ट्रक चालक ने लिया चपेट में , मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
142 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती बनाड़ स्थित रेलवे फाटक के पास भोपालगढ़ हाइवे पर एक ट्रक चालक की लापरवाही से सरकारी कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। इस बारे में मृतक के पिता की तरफ से बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी गई है। बनाड़ पुलिस ने बताया कि जाजीवाल विश्रोईयान निवासी भींयाराम पुत्र पीराराम विश्रोई की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि उसका 35 वर्षीय पुत्र रमेश सरकारी सेवा में लगा हुआ था। वह अपनी बाइक से बनाड़ से भोपालगढ़ रोड की तरफ आ रहा था। तब बनाड़ रेलवे फाटक के आगे भोपालगढ़ हाइवे पर एक ट्रक के चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। उसे एमडीएम अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टर ने मृत बता दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले