गर्मियों में पक्षियों के लिए पेड़ों पर लगाए परिंडे, ताकि उनको भी मिल सके दाना,पानी
मधुहीर राजस्थान
सोजत (रमेश भट्ट)। इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है. इंसान के साथ साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पक्षियों को इस गर्मी में पानी की कमी से झुझना न पड़े इसलिए भाजपा के प्रतियेक कार्यकर्ता द्वारा एक–एक परिंडा लगा कर उसमे प्रति दिन पक्षियों के लिए पेयजल भरने एवं दाने की व्यवस्था का संकल्प लिया। इस अभियान को लेकर सोजत में भाजपा जिला महामंत्री मोहन जाट जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिवेदी के नेतृत्व में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल ओझा, मंडल महामंत्री हीरालाल कांठेर, मंत्री नरपत सिंह सोढा ,डॉ महेश सोनी, दीपक पवार ,मंगल जाट, गगन वैष्णव , गोविंद वैष्णव सहित कार्यकर्ताओ ने मिलकर सोजत रेंदडी रोड स्थित माधव नगर आवासीय कॉलोनी के पास पशु-पक्षियों के लिए चुग्गा-पानी की व्यवस्था के परिंडे लगाए। साथ ही महामंत्री मोहन जाट ने इस अभियान के तहत सोजत विधानसभा के सभी मंडलों में भी पक्षियों के लिए परींडा लगाने की अपील की।


