166 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। चेन्नई में आयोजित हुई ऑल इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जोधपुर के अवदेश सांखला ने 74 किलोग्राम भार वर्ग में 280 किलोग्राम की डेड लिफ्ट कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। जोधपुर पहुंचने पर मगरा पूंजा स्थित द लायन्स जिम में संचालक जयसिंह सांखला व मनोहर सिंह सांखला, कोच अंकित सांखला, राजाराम शर्मा, उमेश सांखला विजय सिंह पंवार, राहुल कुमार हंस, प्रमोद, अभिषेक, राजवीर व जिम के सभी खिलाडिय़ों द्वारा अवदेश सांखला का स्वागत कर शुभकामनाएं दी गई।


