Translate


Home » जोधपुर » महात्मा गांधी नरेगा श्रमिकों के कार्य समय में बदलाव

महात्मा गांधी नरेगा श्रमिकों के कार्य समय में बदलाव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
230 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जिले में हीटवेव एवं प्रचण्ड गर्मी को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा श्रमिकों के समय में बदलाव किया गया है। अब नरेगा कार्यों का समय सुबह 5.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक विश्रामकाल रहित निर्धारित किया गया है।
अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी नरेगा जोधपुर डॉ धीरज कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा कार्य का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक विश्राम काल रहित करने के निर्देश जारी किए गए थे।

उन्होंने बताया कि जिले में हीटवेव एवं प्रचण्ड गर्मी (तापमान) को देखते हुए योजनान्तर्गत कार्यों का समय सुबह 5.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक विश्राम काल रहित किया गया है।  डॉ. सिंह ने बताया कि यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार अपने कार्य को पूर्ण कर लेता है, तो वह किए गए कार्य की माप, मेट के पास उपलब्ध मस्टरोल में अंकित टास्क प्रपत्र में इंद्राज करवाने एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर उपरान्त सुबह 10.30 बजे के पश्चात एनएमएमएस की निर्धारित प्रक्रियानुसार दूसरी पारी की हाजिरी अंकन के बाद कार्य स्थल छोड़ सकेंगे। यह व्यवस्था 15 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई के पश्चात कार्यों का समय जिला कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक (ईजीएस) द्वारा स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए अधिनियम के प्रावधान के तहत अपने स्तर पर से निर्धारित कर सकेंगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले