Translate


Home » Uncategorized » वीसी से लोक अदालत को लेकर की चर्चा

वीसी से लोक अदालत को लेकर की चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
134 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। आगामी 13 जुलाई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की पूर्व तैयारियों के संबंध जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जिलाध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर जिला विक्रांत गुप्ता की अध्यक्षता में अधीनस्थ न्यायालयों में पदस्थापित समस्त पीठासीन न्यायिक अधिकारियों के साथ वर्चुअली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुप्ता ने सभी न्यायिक अधिकारियों को न्यायालयों में पांच व दस वर्ष व उससे अधिक पुराने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से सुनवाई कर उनके निस्तारण के दौरान निर्णयों की गुणवत्ता के संबंध में निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला की सचिव डॉ. मनीषा चौधरी, दीपक कुमार सोनी, इंदु उज्जवल, तरुणकांत तिवारी, भारती पंवार, इंसाफ खान, वैदीही सिंह चौहान, श्वेता शर्मा, सीमा सांधू, हिमांशु मीणा, दिव्या शर्मा, महेंद्र कुमार मीणा, रेणु कुमार मीणा, परिणय जोशी आदि न्यायिक मजिस्ट्रेट शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले