Translate


Home » देश » पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत की तबीयत हुई खराब, व्हीलचेयर का लिया सहारा

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत की तबीयत हुई खराब, व्हीलचेयर का लिया सहारा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
287 Views
मधुहीर राजस्थान

जयपुर/जोधपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अचानक तबीयत खराब हो गई जिस कारण गहलोत पंजाब का चुनावी दौरा बीच में छोड़कर जयपुर लौट गए। प्राप्त जानकारी अनुसार स्लिप डिस्क की दिक्कत के कारण गहलोत चुनावी दौरा बीच में ही छोड़कर जयपुर आ गए हैं। गहलोत मंगलवार रात को चुनावी दौरे पर चंडीगढ़ गए थे। आज गहलोत की चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी थी। इसके बाद दोपहर 12 बजे होशियारपुर के गढ़शंकर में कांग्रेस उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला के समर्थन में चुनावी सभा थी। गहलोत 2 बजे अबोहर में चुनावी सभा थी। गहलोत की तबीयत खराब होने की वजह से अब 7वें चरण के चुनाव प्रचार में भाग नहीं लेंगे।

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का चुनाव प्रचार गुरुवार शाम 5 बजे से थम जाएगा। चंडीगढ़ और जयपुर एयरपोर्ट पर गहलोत व्हील चेयर से प्लेन तक पहुंचे। डॉक्टरों ने गहलोत को आराम करने की सलाह दी है। पूर्व में भी गहलोत को स्लिप डिस्क की परेशानी हो चुकी है। गहलोत ने जयपुर लौटने के बाद ट्विटर पर चुनावी रैलिया रद्द करने की सूचना दी। गहलोत ने लिखा- आज मेरी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता एवं गढ़शंकर में कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र सिंगला के समर्थन में पब्लिक रैली प्रस्तावित थीं। इसके लिए कल शाम को चंडीगढ़ पहुंच गया था, लेकिन कल रात से स्लिप डिस्क संबंधी परेशानी होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर सारे कार्यक्रम रद्द करते हुए वापस जयपुर आना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले