Translate


Home » बाड़मेर » पौधों की अहमियत को हमें समझना होगा

पौधों की अहमियत को हमें समझना होगा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
120 Views

जनकल्याण ट्रस्ट ने हमीरपुरा कल्याणपुरा में किया पौधारोपण, पक्षियों के लिए लगाएं परिंडे, चबूतरे

मधुहीर राजस्थान
बाडमेर (अशरफ मारोठी)। बाड़मेर जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से थार नगरी बाड़मेर के अलग-अलग मोहल्लों में लगातार चलाया जा रहा पौधारोपण अभियान, इस कड़ी में आज बुधवार को समाजसेवी सम्पतराज बोथरा दिल्ली वाले, वार्ड पार्षद सुनिल सिंघवीं एवं ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में कल्याणपुरा व हम्मीरपुरा क्षेत्र में पौधारोपण किया गया । साथ ही मोहल्ले में पेड़ों पर पंछियों के लिए मिट्टी के परिण्डे व चबूतरे लगाएं गए। सचिव दीपक जैन ने बताया कि बुधवार को जन कल्याण ट्रस्ट के 1111 पौधे लगाने के संकल्प के अनुसार कल्याणपुरा व हम्मीरपुरा क्षेत्र में अलग-अलग किस्म के 15 पौधों का रोपण किया गया पर्यावरण को समर्पित ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन एवं कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में एक घर एक पौधा लगाने के अभियान माध्यम से नियमित रूप से डोर टू डोर पौधारोपण किया जा रहा है।

जहां पौधारोपण कर सम्बन्धित परिवार को पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई, वहीं पंछियों के परिंडे व चबूतरों को भी लगाया गया। पौधारोपण कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करने को लेकर भामाशाहों ने भी आगे आकर ट्रस्ट को बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। समाजसेवी सम्पतराज बोथरा दिल्ली वालों ने कहा कि यह बहुत ही शानदार व सहरानीय कार्य और पहल है । परिवेश में अधिक से अधिक पौधारोपण वर्तमान समय की मांग है। हमें बढ़ते तापमान को देखते हुए पौधों की अहमियत को समझना होगा । पौधे पर्यावरण के शुद्धिकरण के लिए बहुत ही जरूरी है। ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि ट्रस्ट ने 1111 पौधे लगाने का संकल्प लिया उसको पूरा करने के लिए पूरी टीम प्रतिबद्ध है, और इस कार्य को पूरा करने में दृढ़ता से लगी हुई है।

अमन ने कहा कि हम चाहते है कि आने वाले एक-दो वर्षाे में थार नगरी, बाड़मेर ग्रीन नगरी बाड़मेर के रूप में जानी जाएं, हमारा यही एकमात्र संकल्प है, जिसके लिए हम सभी दिन-रात प्रयासरत है। इस अवसर पर समाजसेवी सम्पत राज बोथरा दिल्ली वाले, वार्ड पार्षद सुनिल सिंघवी, ट्रस्ट अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन, सम्पत राज सिंघवी, केयुप अध्यक्ष प्रकाश पारख, रमेश सिंघवी, हरीश बोथरा, भरत धारीवाल, नेमीचंद छाजेड़, दिनेश बोथरा, दानाराम, सहित स्थानीय मोहल्लेवासी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले