मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जोधपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह उचियारङा गुरुवार को लूणी विधानसभा क्षेत्र के गांवों के दौरे पर रहे। उचियारङा ने सामाजिक,धार्मिक कार्यक्रम व शोक सभाओं में शिरकत कर चर्चा परिचर्चा की। देव दर्शन कर दर्शनलाभ लिया। साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। अखिल भारतीय गोस्वामी महासभा के तत्वावधान में शिकारपूरा में आयोजित प्रथम बार सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत कर संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में नई पीढ़ी को दिशा प्रदान करता है समाज को ईस तरह के कार्यक्रम में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। उचियारङा का पुष्पमालाए व दुपट्टा पहनाकर ढोल नगाङो से अभिनंदन किया।
मान सम्मान के लिए उचियारङा ने आयोजनकर्ताओं का आभार जताया। शिकारपूरा में राजाराम आश्रम में दर्शन किये। महन्त दयाराम महाराज से आशीर्वाद लिया। गुङा विश्रोईया ,पिपरली, व झंवर में शोक सभाओं में शिरकत कर शोक संतप्त परिवारजनों को ढाँढस बन्धाया। पिपरली सरपंच प्रतिनिधी नाथूसिंह चौहान,झंवर पूर्व पंचायत समिति सदस्य व सरपंच प्रतिनिधि थानाराम मुण्डण सहित कई गणमान्य व मौजिज क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर चर्चा की। ईस दौरान कांग्रेस नेता बलदेव गौरा,धीरेन्द्रसिंह राठौड़,लादूसिंह बीन्जवाङीया व श्रवणसिंह सिसोदिया साथ रहे।
