106 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। अवैध रूप से जलदाय विभाग की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त करके पानी चोरी करने के मुकदमें मांडियाई गांव के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ दर्ज कराए गए है।
मथानिया पुलिस ने बताया कि दईजर निवासी जितेन्द्रसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपुरोहित ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 30 मई को सरकारी पाइप लाइन की जांच पड़ताल की तो गांव के भींयाराम, मादाराम, कुम्भाराम पुत्र दुर्गाराम, नेमाराम, जगदीश पुत्र मोतीराम, चेतनराम और जेठाराम पुत्र बिडदाराम तथा मुल्तानराम पुत्र भीखाराम ने अवैध जल कनेक्शन कर पानी चोरी करते पाए गए है।



