Translate


Home » जोधपुर » सडक़ निर्माण कार्य में लगे कनिष्ठ अभियंता को मिली जान की धमकी

सडक़ निर्माण कार्य में लगे कनिष्ठ अभियंता को मिली जान की धमकी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
110 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती बेरू में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत इन दिनों सडक़ निर्माण का कार्य चल रहा है। वहां काम कर रहे ठेकेदार और इंजीनियर को एक शख्स ने पहले काम को रूकवाया फिर किसी ने कॉल कर जान की धमकी दी। इस पर अब कनिष्ठ अभियंता की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने नामजद की अब तलाश आरंभ की है।
सोढ़ेर की ढाणी बनाड़ हाल पीडब्लयूडी के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र जाट की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि इन दिनों बेरू में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत सडक़ निर्माण का कार्य चल रहा है। गुरूवार को ठेकेदार इंजीनियर कनिष्ठ अभियंता भजनलाल विश्नोई द्वारा जेसीबी की मदद से कार्य करवाया जा रहा था। तब बजरंग सिंह वहां आया और चलते काम में बाधा डाल दी। वह सडक़ निर्माण को लेकर आपत्ति जताने लगा। फिर किसी सज्जनसिंह नाम के शख्स ने कॉल कर धमकी दी। राजीव गांधी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले