Translate


Home » जोधपुर » शादी के बाद महिला परिवार सहित पाल में रहने लगी : दो माह से बंद मकान में लाखों के जेवर- नगदी चोरी

शादी के बाद महिला परिवार सहित पाल में रहने लगी : दो माह से बंद मकान में लाखों के जेवर- नगदी चोरी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
101 Views

दो अन्य मकानों में भी चोरों ने लगाई सेंध

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 1 में एक मकान में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से जेवरात और नगदी चोरी कर ले गए। परिवार की महिला शादी के बाद पाल क्षेत्र में रह रही है। उसका मकान दो माह से सूना था। वहीं दो अन्य मकानों में भी चोरों ने सेंध लगाकर आभूषण एवं नगदी चुराई है।
डी-132 शंकर नगर पाल रोड की रहने वाली वितिका पत्नी वीरेंद्र ङ्क्षसह राजपुरोहित ने मामला दर्ज कराया। इसमें बातया कि उसका एक मकान कुड़ी भगतासनी सेक्टर 1/ए-161 है। मकान दो माह से सूना था और वह शादी के बाद से शंकरनगर पाल रोड पर रह रही है। 30 मई को उसके पिता को पड़ौसी ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे पड़े है। इस पर वह वहां पहुंचे। पता लगा कि चोरों ने कमरों अलमारियों आदि के ताले तोडक़र सामान को बिखेर दिया। चांदी के आइटम बिछिया, पायलें, कंदोरा, अंगुठियां ले गए। चांदी तकरीबन सवा किलो है, इसके अतिरिक्त सोने के आभूषण और 1.50 से दो लाख की नगदी भी ले गए है। चोरी की जानकारी मिलने पर कुड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
इधर नागौर गेट पुलिस थाने में गली नंबर 10 कलाल कॉलोनी निवासी धर्मेश पुत्र देवेंद्र की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसकी मकान से अज्ञात चोर 50 हजार की नगदी, सोने की दो अंगुठियां और एक पायजेब की जोड़ी ले गए है। घटना 29 मई को हुई है। जबकि विवेक विहार एच-832 निवासी ओमसिंह पुत्र भंवर सिंह ने मामला दर्ज करवाया कि उसका मकान 24 से 30 मई के बीच सूना पड़ा था। कल शाम को लौटा तो ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर वहां से सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान का ब्यौरा फिलहाल नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले