Translate


Home » जोधपुर » नाबालिग और महिला के साथ दुष्कर्म

नाबालिग और महिला के साथ दुष्कर्म

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
116 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। डरा धमका कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और इस दौरान बनाए वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मुकदमा देवनगर थाने में दर्ज करवाया गया है। वहीं डरा धमका कर रुपए हड़पने और दुष्कर्म करने का एक अन्य मुकदमा पीडि़ता ने कुड़ी भगतासनी थाने में दर्ज कराया।
देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में एक महिला ने बताया कि गत वर्ष एक जनवरी से 31 जनवरी के बीच में आरोपी ने मसूरिया क्षेत्र में उसकी नाबालिग पुत्री को डरा धमका कर दुष्कर्म किया और इस दौरान बनाए वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकियां देकर उसका देह और आर्थिक शोषण करने लगा। घटना की जानकारी परिजनों को होने पर वह पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
इसी प्रकार कुड़ी भगतासनी थाने में दी रिपोर्ट में एक महिला ने बताया कि गत 29 मई को एक आरोपी ने उसके दिए रुपए मांगने जाने पर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले