Translate


Home » जोधपुर » मतगणना के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

मतगणना के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
145 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत आदर्श आचार संहिता की पालना एवं निष्पक्ष मतगणना करवाने के लिए मतगणना पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम दीप्ति शर्मा ने बताया कि फलोदी, जोधपुर एवं लूणी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपर्णा यू. को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनके लाइजन अधिकारी के लिए गजेन्द्र सिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के लिए जयनाथ यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनके लाइजन अधिकारी के लिए परेगा राम को नियुक्त किया गया है। वहीं लोहावट, शेरगढ़, सूरसागर एवं पोकरण विधानसभा क्षेत्र के लिए सुभेंदु बासु को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। पेमाराम परिहार को इनका लाइजन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले