मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। पूज्य सिंधी पंचायत, सिंधी नवयुवक मंडल शक्ति नगर एवं भारतीय सिंधु सभा राजस्थान की जोधपुर महानगर इकाई के तत्वावधान में तीन जून से सुबह सात से दस बजे तक सिंधी भाषा, संस्कृति, साहित्य एवं संस्कार को बढ़ावा देने वाले शिविर को श्री झूलेलाल मंदिर शक्ति नगर में आयोजित किया जाएगा।
पंचायत के अध्यक्ष लख्मीचंद किशनानी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति यह शिविर लगाया जा रहा है जिसमें बच्चों को उनकी रचनात्मक प्रवृत्तियां प्रोत्साहित करने के साथ रुचिकर प्रवृत्तियों को संस्कृति और साहित्य के साथ जोडक़र विकसित किया जाएगा। भारतीय सिंधु सभा के प्रदेश मंत्री प्रदीप गेहाणी ने बताया कि राज्य भर में सौ इकाइयों के माध्यम से शिविर संचालित हो रहे हैं, शिविर के समापन पर भारतीय सिंधु सभा राजस्थान द्वारा प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। शिविर में प्रतिदिन नृत्य, मेहंदी कला, गायन और चित्रकला से जुड़ी भी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। शिविर के सफल संचालन में तीरथ डोडवानी, गोपी भाई जनवाणी, कैलाश थावानी सहित पूज्य सिंधी पंचायत शक्ति नगर के सभी सेवादारी सहयोग कर रहे हैं।


