Translate


Home » जैसलमेर » सीमा सुरक्षा बल ने निकाली तिरंगा यात्रा, कहा- देश की सुरक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य

सीमा सुरक्षा बल ने निकाली तिरंगा यात्रा, कहा- देश की सुरक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
96 Views
मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर। जिले के पोकरण में शनिवार को बीएसएफ की 87वीं बटालियन का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया और 57वें स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परमाणु नगरी पोकरण में सीमा सुरक्षा बल की तरफ़ से तिरंगा रैली निकाली गई।
तिरंगा रैली का शुभारंभ सालम सागर तालाब से हुआ जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए निकली। इस अवसर पर जगह-जगह बीएसएफ के अधिकारियों और जवानों का आमजन ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। नगर पालिका पोकरण के पूर्व अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया व कांग्रेस नेता नारायण रंगा के नेतृत्व में आमजन ने सीमा सुरक्षा बल के कमांडेंट रणबीर सिंह के साथ ही जवानों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अंबेडकर सर्किल पर सुरेश नागोरा के नेतृत्व में तिरंगा रैली पर पुष्प वर्षा भी की और जवानों का उत्साहवर्धन किया।तिरंगा रैली में सजे धजे ऊंट सभी के आर्कषक का केंद्र रहे। इस दौरान भारत माता की जय के नारे और राष्ट्र भक्ति के गानो के साथ सभी इस यात्रा में सम्मिलित रहे। रैली के दौरान सीमा सुरक्षा बल के कमांडेट रणबीर सिंह ने जवानों के शहर वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी
भारतीय सीमा सुरक्षा बल की महिला जवान भी पुरूष प्रहरी के साथ शहर की सड़कों पर कदम ताल मिलाते हुए नजर आई। कमांडेंट रणबीरसिंह ने इस दौरान कहा देश की सुरक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय सीमा सुरक्षा बल देश की आन बान शान और उसकी सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले