Translate


Home » जोधपुर » शराब के रुपए मांगने व दुकान में घुसकर मारपीट

शराब के रुपए मांगने व दुकान में घुसकर मारपीट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
246 Views

मधुहीर राजस्थान

फलोदी। फलोदी जिले के देचू पुलिस थाने में एक व्यक्ति ने चार जनों के खिलाफ शराब के लिए रुपए मांगने एवं दुकान में घुसकर मारपीट व झगड़ा-फसाद करने की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार रामसर, कलाऊ निवासी सवाईराम पुत्र बुधरराम माली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि कलाऊ फांटे पर दासानिया निवासी थानाराम पुत्र राजूराम जाट सहित चार जनों ने दुकान में घुसकर उसके साथ मारपीट की झगड़ा-फसाद किया तथा शराब के लिए रुपए मांगे। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 451, 323, 143, 327 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले