Translate


Home » जोधपुर » विवाद व विरोध के बीच अखिल भारतीय फलोदी जैन संघ के चुनाव संपन्न

विवाद व विरोध के बीच अखिल भारतीय फलोदी जैन संघ के चुनाव संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
858 Views

मधुहीर राजस्थान

फलोदी (पारस लूंकड़)।  जिला मुख्यालय फलोदी शहर में ओसवालों के न्याति नोहरे में रविवार को अखिल भारतीय फलोदी जैन संघ के तीन पदाधिकारीयों के सर्व सम्मति से चुनाव संपन्न हुए।
ये चुनाव ट्रस्ट मंडल एवं कमेटी की संयुक्त बैठक में हुए।
इस चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से विवाद एवं विरोध का माहौल बना हुआ है। इस विवाद व विरोध के बावजूद पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने से पहले ये चुनाव करवा दिए गए हैं। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर विरोधी स्वर जारी है।
इस बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष तिलोकचंद बरड़िया(ए टी रायपुर), सचिव ललित कोचर, प्रकाशचंद लूणिया, रणजीत गोलेच्छा, अशोक लोढ़ा, प्रवीण बरड़िया, मनोज गोलेच्छा, महेंद्र कोचर, महावीर भंसाली, नरेश कोचर, घीसूलाल गोलेच्छा, रमेश गोलेच्छा ने भाग लिया। ट्रस्ट मंडल एवं कमेटी की बैठक में घीसूलाल गोलेच्छा को अध्यक्ष, सुभाष कानूगा को कोषाध्यक्ष व महिपाल कोठारी को सचिव सर्वसम्मति से चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष तिलोकचंद बरड़िया ने इस संवाददाता से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया की बैठक में कोरम पूरा था। सभी सदस्यों को बैठक की सूचना दी गई थी। यदि कोई सदस्य बैठक में भाग लेने के लिए फलोदी नहीं पहुंचा है तो यह उनका विषय है। नियमानुसार चुनाव कराए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले