Translate


Home » जोधपुर » रेलवे स्टेशनों पर पेयजल आपूर्ति के पुख्ता बंदोबस्त

रेलवे स्टेशनों पर पेयजल आपूर्ति के पुख्ता बंदोबस्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
89 Views

बड़े स्टेशनों पर वाटर कूलर और छोटे पर टैंकर्स से पेयजल की आपूर्ति, स्वयंसेवी संस्थाओं ने जनरल डिब्बों में ठंडे पानी के वितरण व्यवस्था की संभाली कमान

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। ग्रीष्मावकाश के दौरान ट्रेनों में अधिक यात्रीभार को देखते हुए रेलवे ने सभी स्टेशनों पर यात्रियों के लिए पीने के पानी व अन्य मूलभूत सुविधाओं के पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में अत्यधिक यात्रीभार को देखते हुए रेलवे उन्हें पेयजल व उच्च गुणवत्ता वाले खानपान जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समूचे जोधपुर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर गर्मी में पीने के पानी की मांग के अनुरूप व्यवस्था की जा रही है और इसकी निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के विभागों से समन्वय स्थापित किया गया है। यात्रियों को ठंडा पेयजल मिले इसके लिए प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर वाटर कूलर इस मांग को पूरा कर रहे हैं तथा छोटे स्टेशनों पर मांग के अनुरूप टैंकर्स से पेयजल आपूर्ति की जा रही हैं, इस हेतु स्टेशन मास्टरों व सुपरवाइजर को अधिकार दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ इन सभी व्यवस्थाओं को लेकर मंडलों से निरंतर संपर्क में है और उच्च स्तरीय मॉनिटरिंग कर रहे है। सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में अपेक्षित यात्रीभार बढ़ जाता है और इस दौरान रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार सभी यात्रियों को आरामदायक सफर और सुविधाजनक यात्रा के अनुभव कराने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
मांग के अनुरूप चलाई जा रही ट्रेनें
सीनियर डीसीएम के अनुसार ग्रीष्मावकाश को देखते हुए रेल प्रशासन हर परिस्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रीभार और मांग के अनुरूप न केवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है बल्कि लंबी प्रतीक्षा सूची वाली ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बों की भी बढ़ोतरी की जा रही है। ट्रेनों के जनरल डिब्बों में यात्रियों में ठंडे पानी का वितरण करने लिए जोधपुर मंडल के अधिकांश स्टेशनों पर महिला समितियों व स्वयं सहायता समूहों का उल्लेखनीय सहयोग मिल रहा है। डीआरएम ने भीषण गर्मी में इन संस्थाओं के जल वितरण के इस कार्य को पुनीत व अनुकरणीय बताया।
रेलवे कर्मचारियों को भी किया सतर्क
भीषण गर्मी में अधिक यात्रीभार के दौरान किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए रेलवे ने चौबीस घंटे निगरानी प्रणाली लागू की है जिसके तहत निरीक्षकों व सुपरवाइजरों को अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के साथ इस हेतु आने वाली किसी भी समस्या से रेल प्रशासन को तत्काल अवगत कराने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले