Home » जोधपुर » यूथ कांग्रेस ने विद्युत कटौती एवं पेयजल किल्लत के खिलाफ किया प्रदर्शन

यूथ कांग्रेस ने विद्युत कटौती एवं पेयजल किल्लत के खिलाफ किया प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
101 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर।  मतगणना से एक दिन पहले शहर व देहात यूथ कांग्रेस ने सोमवार को आमजन की पानी-बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर को राज्यपाल वमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया।
यूथ कांग्रेस के जोधपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष पुखराज दिवराया व शहर जिलाध्यक्ष योगेश कच्छवाहा ने बताया कि जिला कलेक्टर कार्यालय पर पानी बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में प्रदेश में हो रही अघोषित बिजली कटौती एवं पानी की किल्लत को दूर करने की मांग की है। प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है जिसने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसे समय में बिजली विभाग द्वारा लगातार अघोषित कटौती की जा रही है। इससे आमजन के हाल बेहाल हैं जबकि दूसरी ओर मौसम विभाग लगातार प्रदेश में हीटवेव की चेतावनी जारी कर रहा है। उसके बावजूद बिजली व पानी की समस्या बनी हुई है। बढ़ते तापमान में बुजुर्गों व बच्चों का जीना मुहाल हो रहा है। भाजपा नेताओं ने अच्छे दिनों का वादा कर वोट मांगे थे और जनता ने आपकी सरकार चुनी। लेकिन अब जनता स्वयं को ठगा महसूस कर रही है। ऐसे में बिजली व पानी की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER