Home » जोधपुर » समर कैंप में मिल रही सपनों को उड़ान

समर कैंप में मिल रही सपनों को उड़ान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
101 Views

स्पोर्ट्स डे पर बालिकाओं ने खेले कई तरह के खेल

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। एम्पावरिंग डॉटर्स ग्रुप सोसायटी की ओर से श्री महालक्ष्मी शिक्षण संस्थान जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में लक्ष्मी देवी मूंदड़ा पब्लिक स्कूल प्रतापनगर में चल रहे उड़ान सपनों की समर कैम्प में प्रतिदिन कई गतिविधियों का आयोजन हो रहा है।
संस्था अध्यक्ष यशोदा राजपुरोहित ने बताया कि इस समर कैंप में दो से अधिक बालिकाएं विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जिसमे मार्शल आर्ट्स, योग, चित्रकला, कैलीग्राफी, आर्ट एंड क्राफ्ट, कथक, बॉलीवुड डांस, राजस्थानी नृत्य और संगीत का प्रशिक्षण उत्तम शिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है।
संस्था के उपाध्यक्ष निलेश भाटी ने बताया कि कैंप की बालिकाओं के लिए स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत मनीष भाटी ने जुम्बा से की, जिसमें बालिकाओं और संस्था सदस्यों ने भाग लिया और उसके बाद बालिकाओं को खो-खो, कबड्डी, म्यूजिकल चेयर, नींबू दौड़, बोरी दौड़, संतोलिया इत्यादि खेल खिलाए गए। शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मनोहर लाल पुंगलिया ने बताया कि इनके अतिरिक्त बालिकाओं के बौद्धिक विकास के लिए विभिन्न प्रबुद्धजनों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के सत्र लिए जा रहे है। संस्था सचिव मोहित गुप्ता ने कहा कि संदीप सेन ने व्यक्तित्व विकास, रूहानी करवा ने भोजन स्वच्छता, लता लालवानी ने महिला कल्याण, अजय करण जोशी व अजय पुरोहित ने रंगमंच और संगीत कला, डॉ नीलिमा शेखावत ने संस्कार शिक्षा पर सत्र लिए गए। शिक्षण संस्थान के सचिव अनुराग लोहिया ने बताया कि आयोजन में सौरभ जैन, जतिन ताराचंदानी, अर्पित जैन, धीरेंद्र सांखला, पीयूष माथुर, भूमिका माथुर, अर्शी नाज, जय राजपुरोहित, जय औदीच्य, दीपक असेरी, प्रद्युमन परिहार, रिया गहलोत, कार्तिक पुरोहित, पलक मुथा, सिद्धार्थ छुगानी, खुशबू पुरोहित, आरूष माथुर, अनिका नूरानी, रानू बोराणा, महक ताराचंदानी, सोनल बोराणा, विशाल ताराचंदानी, मोहम्मद, निष्ठा महानंदानी, सुरेश रावल, पूजा चौहान, चंचल बोराना, लवीना पिटी, दलपत सिंह, हर्षिता माथुर, पाइना मोरया, पूजा जांगिड़, तिलोक कछवाहा, सुरेश गहलोत, जितेंद्र गौड़, धीरज गहलोत, अमित पटेल, प्रत्युष राजपुरोहित इत्यादि सभी की भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER