Home » जैसलमेर » महिला को भगाकर ले जाने वाले मुल्जिम को पुलिस ने किया दस्तयाब

महिला को भगाकर ले जाने वाले मुल्जिम को पुलिस ने किया दस्तयाब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
113 Views

मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर (अचलदास डांगरा)। जिले के सांगड़ थाना के सरहदी क्षेत्र में पुलिस की टीमों ने आरोपी रमदान को महिला के साथ दस्तयाब किया। 14 मई को चौहटन के पराड़िया गांव से महिला को बहला फुसलाकर आरोपी भगा ले गया था। जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीणा के निर्देश एवं वृताधिकारी कृतिका यादव के सुपरविजन में कार्यवाही हुई।
चौहटन थानाधिकारी पदमाराम एवं शिव थाना के एएसआई सुभान अली के नेतृत्व में गठित टीम ने दोनों को दस्तयाब किया। टीम ने जगह जगह से एकत्र सूचनाओं एवं तकनीकी विधि से लोकेशन ट्रेस कर दोनों को दस्तयाब किया। पिछले दिन रविवार को पीड़ित महिला के परिजनों एवं दलित समाज के लोगों सहित 36 कौम के लोगों ने प्रदर्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER