Home » जोधपुर » हनुमान सिंह के शतक से चैलेंजर्स सेमीफाइनल में

हनुमान सिंह के शतक से चैलेंजर्स सेमीफाइनल में

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
127 Views

टाइटन, किंग राइडर एवं सुपर किंग अंतिम चार में

जितेंद्र चौधरी मेमोरियल क्रिकेट कप

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जितेंद्र चौधरी मेमोरियल लीग क्रिकेट कप में सोमवार को खेले गए लीग मैच में हनुमान सिंह की शतकीय पारी के बदौलत हॉस्टल चैलेंज में शिकारगढ़ कैपिटल को 107 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वही उचियारड़ा टाइटन, आरएसएम किंग राइडर एवं डीपीएस सुपर किंग की टीमों ने लीग मैचों में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 231 रन बनाएं। जिसमें हनुमान सिंह ने मात्र 40 गेंदों पर चार चौके व 12 छक्के सहित 108 रन की पारी खेली, वहीं महेश ढाका ने 54 एवं विक्की बिश्नोई ने 39 रन बनाए। जवाब में शिकारगढ़ कैपिटल की टीम 124 रन ही बना पाई। विवान पुरोहित एवं प्रवीण सिंह ने 3-3 विकेट लिए। किंग राइडर ने टाइटन को तीन विकेट से हराया। गजराज प्रजापत ने 39 व इशांत शर्मा ने 30 रन बनाए। दलपत ने तीन विकेट लिए ‌। सुपर जेंट्स ने सुपर किंग को 8 रन से हराया। सुपर जेंट्स के अरुण सिंह ने 58 व हार्दिक ने 40 रन बनाए, अमन सिंह ने चार विकेट लिए। सुपर किंग के राहुल बिश्नोई ने 8 छक्के व 4 चौके के सहित 86 रन की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER