मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के सायंकालीन अध्ययन संस्थान, शारीरिक शिक्षा विभाग एवं आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में सायंकालीन अध्ययन संस्थान के अंतरराष्ट्रीय ओपन थियेटर में स्वास्थ्य लाभ के लिए सात दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर, आयुर्वेदिक एवं चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन 14 से 20 जून तक होगा।
सायंकालीन अध्ययन संस्थान निदेशक प्रो. केए गोयल ने बताया कि नि:शुल्क शिविर के तहत सुबह 6.30 बजे से 8 बजे तक योग, प्राणायाम एवं प्राकृतिक चिकित्सा एवं सुबह 8 से 10 बजे आयुर्वेद स्वास्थ्य जांच एवं उपचार के माध्यम से शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस 7 दिवसीय नि:शुल्क शिविर के लिए एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में समन्वयक प्रो. अमान सिंह सिसोदिया, सह-समन्वयक डॉ. रजनीकांत त्रिवेदी एवं सदस्य डॉ. ऋषभ गहलोत, डॉ. महेन्द्र सिंह, डॉ. गौरव जैन, जितेन्द्र दईया, विक्रांत शर्मा एवं मो. असलम, शिविर के आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में मौजूद रहे। शिविर समन्वयक प्रो. सिसोदिया ने बताया कि शिविर में भाग लेने के लिए प्रतिभागी आवेदन हेतु मोबाइल नम्बर 9413501948 पर व्हॉट्सएप कर सकते है या गूगल फार्म के माध्यम से भी आवेदन कर पंजीकरण कर सकते है।



