Translate


Home » जोधपुर » देचू में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज

देचू में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
99 Views

मधुहीर राजस्थान
फलोदी, 3 जून। फलोदी जिले के देचू पुलिस थाने में दो अलग-अलग व्यक्तियों ने पिता-पुत्र के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज कराए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार गोविंदपुरा निवासी बाबूराम पुत्र बीरमाराम जाट एवं गोविंदपुरा निवासी रघुवीरराम पुत्र हीराराम जाट ने अलग-अलग दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि चांदसमा निवासी झूमरलाल राठी पुत्र सुखदेव राठी एवं अशोक राठी पुत्र झूमरलाल राठी ने उनकी बेची हुई फसल के रुपए नहीं लौटाकर धोखाधड़ी कर राशि हड़प ली। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 384/34, 406 के तहत दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले