सौर्य ऊर्जा का खेल शिक्षा कार्यक्रम का कार्य सराहनीय -शर्मा
मधुहीर राजस्थान
फलोदी, 3 जून (पारस लूंकड़)। सौर्य ऊर्जा कंपनी ऑफ राजस्थान लिमिटेड द्वारा स्पोर्ट्ससीड के सहयोग से बाप ब्लॉक के 29 विद्यालयों में खेल शिक्षा कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से छात्र एथलेटिक्स, कबड्डी, खो खो और वॉलीबॉल जैसे खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सौर्य ऊर्जा ने खेल गतिविधियों के प्रति छात्रों की रुचि को चैनलाइज करने के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश के मध्य समर कैम्प का आयोजन किया है, जिसमें 250 से ज्यादा बच्चों ने अपनी भागीदारी दिखाई और अपने खेल की कला का शानदार प्रदर्शन किया। खेल के दौरान हमें तन के साथ मन को भी कैसे मजबूत रखना है, इसको लेकर डॉ. हितेंद्रसिंह ने बच्चों को टिप्स साझा किए और उसी जज्बे और जुनून को कायम रखने और आगामी स्कूली खेलकूद कार्यक्रम में निखार के लिए ग्रीष्मकालीन खेल शिक्षा कैम्प का आयोजन किया गया है, जिसमें आगामी जिलास्तरीय और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए बच्चों का प्रसिक्षण कराया जा रहा है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्रप्रसाद शर्मा ने कहा कि प्रसिक्षण शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को खेलों का उचित प्रशिक्षण प्रदान करना है। इसी के साथ ही नौनिहालों के मन में खेल भावना जगाकर उन्हें खेल की दिशा में आगे बढ़ाना है। इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से बच्चों को खेल की बारीकियां भी समझाई जा रही हैं, ताकि वे खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर फलोदी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी किशोर बोहरा ने प्रशिक्षण स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कानासर ढाणी की विजिट की और विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी हौंसला अफजाई की एवं इस अवसर पर कहा कि हमें सदैव खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और खेल में हार-जीत दोनों ही परिस्थिति में हमको समान भाव रखना चाहिए है। उन्होंने कहा कि ऐसी भीषण गर्मी में बच्चों का खेल के प्रति उत्साह एवं सौर्य ऊर्जा का प्रयास दोनों ही तारीफ के काबिल है। सौर्य ऊर्जा के सहायक प्रबंधक मनोज व्यास ने बताया कि हमारा ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण वर्तमान समय में 5 विद्यालयों में नियमित संचालित है | इस प्रशिक्षण में माध्यम से विद्यार्थियों को खेल की बारीकियां और गुर सिखाए जा रहे हैं। सौर्य ऊर्जा की पूरी टीम यही उम्मीद करती है कि उनकी आज की ये छोटी सी एक पहल आने वाले वर्षों में बच्चों के जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएगी। स्पोर्ट्स सीड के खेल प्रभारी स्वागतों ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में खेल प्रशिक्षण स्थल पर विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त पेयजल, ग्लूकोस एवं मौसमी फल और सभी विद्यार्थियों को टीशर्ट भी वितरित किए गए।



