हार्डवेयर की दुकान से कीमती सामान पार
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। दुकान के शटर तोडक़र उसमे रखी कपास से भरी बोरिया चोरी कर ले जाने का मुकदमा एक किसान व्यापारी ने दर्ज कराया।
बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में जाजीवाल धांधला निवासी गणपतराम पुत्र बीरमचंद जाट ने पुलिस को बताया कि 3 जून को जाजीवाल धांधला में स्थित उसकी पशु आहार की दुकान के शटर और उसमे लगे कैमरो को क्षतिग्रस्त करके अज्ञात व्यक्ति दुकान में रखी 40 बोरी कपासिया की चुराकर ले गया।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी का माल खरीदने के आरोपी मूलतया डांगियावास के सालवा कल्ला हाल प्रेमनगर डिगाड़ी निवासी गोमाराम पुत्र रामूराम जाट को कल गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में भट्टी की बावड़ी निवासी रवि पुत्र उकाराम प्रजापत ने पुलिस को बताया कि नयापुरा चौराहे पर ुसकी महादेव हार्डवेयर के नाम से हार्डवेयर की दुकान है जहां पर 2 जून की रात्रि के समय अज्ञात नकबजनों ने उसकी दुकान में सैंधमारी करके गल्ले में रखी नकदी, हार्डवेयर सामान, पानी की मोटर और अन्य कीमती सामान चुराकर ले गये।
मकान से नकदी चोरी :- सदर बाजार थाने में दी रिपोर्ट में नई सडक़ निवासी सुश्री शिल्पा देवड़ा पुत्री परमेश्वर लाल देवड़ा ने पुलिस को बताया कि 30 मई की दोपहर दो बजे से रात्रि आठ बजे ेक करीब सूने रहे मकान से अज्ञात व्यक्ति 20 हजार रूपये की नकदी चुराकर ले गया।



