मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। अवैध रूप से स्मैक, एमडी ड्रग्स और शराब बेचते तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बेचने को रखी नशीले पदार्थ जब्त किये।
झंवर थानाधिाकरी मूलाराम चौधरी ने लूणावास धवा के पास अवैध रूप से स्मैक और एमडी ड्रग्स बेचने की फिराक में घूम रहे ढाणा निवासी राकेश पुत्र खरताराम विश्नोई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बेचने को रखी स्मैक और एमडी ड्रग्स जब्त की।
बासनी थाने के हैडकांस्टेबल नरसिंहराम ने जीएसटी आफिस के पास हड्डी मिल बासनी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहे मोहम्मद इमरान पुत्र अनवर खान को गिरफ्तार कर बेचने को रखे देशी शराब और बीयर जब्त की। बासनी थाने के हैडकांस्टेबल मुकेश कुमार ने पशु आहार के पास सालावास रोड़ क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहे राकेश पुत्र धनाराम सैन को गिरफ्तार कर बेचने को रखी बियर और देशी शराब जब्त की।
खाईवाल गिरफ्तार :- महामंदिर थाने के एएसआई बाबूलाल ने एसबीआई के गेट के सामने भदवासिया क्षेत्र में गुब्बाखाई कर रहे मिश्रीलाल पुत्र गोकुलराम वाल्मिकी को गिरफ्तार करक दाव पर लगी 750 रूपये की राशि और पर्चिया जब्त की।
चाकू जब्त :- सूरसागर थाने के एएसआई राजेन्द्रसिंह ने रावटी घोड़ा घाटी क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर गूम रहे सन्नी उर्फ भींयाराम पुत्र शेराराम राव को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया।



