156 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) डॉ. सुनीता पंकज द्वारा शुक्रवार को उप-रजिस्ट्रार सहकारी समिति कार्यालय जोधपुर का प्रातः 10:15 बजे निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पूर्व नियोजित था जिसकी सूचना इस कार्यालय को ई-मेल द्वारा दी गई थी। सूचना होने के बावजूद भी निरीक्षण के दौरान श्री मोहम्मद हारून बेलिम उप-रजिस्ट्रार, (संस्थापन) कॉपरेटिव अनुपस्थित पाये गये। श्रीमती मीनू बलाई उप-रजिस्ट्रार (सहकारी समिति) अवकाश पर थी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करने पर कुल 19 अधिकारी / कर्मचारियों में से मौके पर एक वरिष्ठ सहायक एवं 02 सहायक कर्मचारी उपस्थित पाये गये, 01 कार्मिक अवकाश पर, 02 कार्मिक चुनाव ड्यूटी पर तथा 12 कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाये गये।
सभी अनुपस्थित अधिकारी / कर्मचारियों को नोटिस जारी किये गये एवं रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग, जयपुर को अनुपस्थित अधिकारी / कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए पत्र लिखा जा रहा हैं।
—–



