Translate


Home » जोधपुर » भवन पर छज्जा भराई करते करंट लगा, श्रमिक की मौत

भवन पर छज्जा भराई करते करंट लगा, श्रमिक की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
93 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती बोरानाडा क्षेत्र में पुलिस चौकी के सामने एक भवन पर छज्जा भराई करते श्रमिक को करंट लग गया। जिस पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के नायन निवासी 23 साल का कैलाश कुमार पुत्र शंकरलाल मीणा यहां बोरानाडा पुलिस चौकी के सामने एक भवन पर छज्जा भराई का काम कर रहा था। तब उसे करंट लग गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके भाई प्रभुलाल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले