Translate


Home » जोधपुर » मेड़ता में बच्चों के झगड़े के बाद दो पक्ष के लोगों में तनाव

मेड़ता में बच्चों के झगड़े के बाद दो पक्ष के लोगों में तनाव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
196 Views

एक दर्जन से ज्यादा घायल, आठ घायलों को जोधपुर लाया गया

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। निकटवर्ती नागौर जिले के मेड़ता में बिचलावास इलाके में शुक्रवार की रात को मामूली विवाद के बाद तनाव हो गया। दो पक्ष के लोगों में जमकर लाठी- भाटा चले। एक दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हो गए। आठ लोगों को जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में रैफर किया गया है। मामला बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद बड़े भी इसमें शाामिल हो गए। आज दोपहर तक क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। घायलों का यहां जोधपुर में उपचार जारी है, जिनकी हालत सामान्य बताई जाती है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को नागौर जिले के  मेड़ता स्थित बिचलावास क्षेत्र मेें बच्चों में हुए झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। दो पक्ष के लोग आमने सामने हो गए और पथराव करने के साथ इनके बीच में लाठियां चली। एक दर्जन से ज्यादा लोग चोटिल हो गए। बताया गया कि आठ लोगों को सिर, पीठ और हाथों में चोटें लगने पर जोधपुर रैफर किया गया है। नागौर जिला पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और आरएसी को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले