Home » जोधपुर » बढ़ते रोहिला कलां के संकल्प व विकास कार्यों का लोकार्पण

बढ़ते रोहिला कलां के संकल्प व विकास कार्यों का लोकार्पण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
152 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। ग्राम पंचायत रोहिला कलां मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिला कलां के 80 लाख रुपए की लागत से निर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण समारोह 12 जून को आयोजित किया जाएगा। इसमें लूणी के पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई व राउंड टेबल इंडिया द्वारा निर्मित इस विद्यालय का लोकार्पण किया जायेगा। युवा मित्र बिलाल खान ने बताया कि इस ऐतिहासिक समारोह में देश विदेश के अनेक उद्यमिता स्टार्टअप सामाजिक चेरिटेबल ट्रस्टो व राजनीतिक दलों के विभिन्न व्यक्तित्व रोहिला कलां पधार रहे हैं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिला कलां में एक करोड़ से अधिक के विकास कार्य ग्राम पंचायत रोहिला कलां, सामाजिक संस्थाओं व एचपीसीएल मितल फाउंडेशन द्वारा कराये गये है। कार्यक्रम के लोकार्पण समारोह में ग्राम वासियों में उत्साह बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER