Home » जोधपुर » तीन दिन पहले घर से लापता युगल के शव गगाड़ी पङ्क्षपंग स्टेशन नहर में मिला

तीन दिन पहले घर से लापता युगल के शव गगाड़ी पङ्क्षपंग स्टेशन नहर में मिला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
183 Views
मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। चामू चिडवाई गांव से 7 जून को रात को अपने घर से निकले युगल का शव रविवार को गगाड़ी नहर पंपिंग स्टेशन की जाली में फंसा मिला। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और शवों को मथानिया सीएचसी अस्पताल लाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहंी बताई गई है। मथानिया थाने में इस बाबत मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। मृतक एक ही जाति के थे। मथानिया थाने के एएसआई मोतीसिंह ने बताया कि चामू चिडवाई पाबूनगर के रहने वाले पूनाराम पुत्र भगवान ने मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी पुत्री 22 साल की सीता 7 जून को अपने घर से निकल गई थी, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वहीं इसी गांव से एक अन्य युवक 25 साल का अशोक पुत्र बद्री राम भी निकला था। दोनों की तलाश की जा रही थी। इधर रविवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि राजीव गांधी लिफ्ट नहर के गगाड़ी पंपिंग स्टेशन की जाली में दो शव पड़े है। इस पर उनकी पहचान सीता और अशोक के रूप में की गई। एएसआई मोतीसिंह ने बताया कि इस बारे में मर्ग दर्ज कर शव कार्रवाई के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिए गए है। दोनों एक ही जाति के थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER